द. अफ्रीका में अपने बेडरूम में मृत मिलीं 39 वर्षीय इन्फ्लुएंसर माजा, सिर पर गोली का निशान
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 39-वर्षीय सेलिब्रिटी मेकअप इन्फ्लुएंसर माजा जेनेस्का अपने बेडरूम में मृत मिली हैं और उनके सिर पर गोली लगने का निशान मिला है। उनके परिवार के सदस्य के मुताबिक, माजा को अपनी हत्या का डर रहता था। वह सिगरेट बनाने वाली एक कंपनी के सह-निदेशक काइल फिलिप्स के साथ कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में थीं।