द. अफ्रीका में पिछली बार बतौर कप्तान 3 मैच हारा था, जीतकर अच्छा लगा: पहले वनडे के बाद राहुल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में पहले वनडे में 8 विकेट से मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा है, "यहां पिछली बार बतौर कप्तान 3 वनडे इंटरनैशनल मैच हारा था...जीतकर अच्छा लग रहा है।" गौरतलब है कि यह मैच भारत की दक्षिण अफ्रीका में उसके खिलाफ शेष गेंदों के लिहाज़ से सबसे बड़ी वनडे जीत है।