दुआ लीपा समेत 400 से ज़्यादा ब्रिटिश कलाकारों ने AI के खिलाफ पीएम स्टार्मर काे लिखा पत्र
ग्रैमी विजेता पॉप स्टार दुआ लीपा, एल्टन जॉन, पॉल मैककार्टनी और कोल्डप्ले समेत 400 से ज़्यादा ब्रिटिश कलाकारों ने यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को पत्र लिखकर एआई तकनीक के खिलाफ कॉपीराइट सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। इन कलाकारों का कहना है कि एआई का बढ़ता इस्तेमाल रचनात्मक और ज्ञान आधारित उद्योगों का शोषण कर रहा है।