दाऊद इब्राहिम का रोल करने को लेकर बोला गया था कि मेरा करियर तबाह हो जाएगा: इमरान
अभिनेता इमरान हाशमी ने फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित भूमिका निभाने को लेकर बताया है कि फिल्ममेकर महेश भट्ट ने उनसे कहा था कि इस रोल से उनका करियर तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा, "भट्ट साहब ने कहा था कि इस फिल्म से रातों-रात लोगों का मेरे प्रति नज़रिया बदल जाएगा।"