'द एवेंजर्स' के ऐक्टर जेरेमी रेनर ने जानलेवा हादसे के बाद पहली बार रेड कार्पेट पर किया वॉक
'द एवेंजर्स' के ऐक्टर जेरेमी रेनर ने जानलेवा हादसे के बाद पहली बार रेड कार्पेट पर वॉक किया। वह लॉस ऐंजिलिस में अपनी आगामी सीरीज़ 'रेनर्वेशन्स' के प्रीमियर में पहुंचे थे। गौरतलब है, 1 जनवरी 2023 को रेनर के ऊपर से 6,500 किलोग्राम का स्नोप्लो गुज़र गया था जिसके चलते उनकी 30 से अधिक हड्डियां टूट गई थीं।