दुकानों के बाहर 'स्वदेशी' के बोर्ड लगाएं: टैरिफ के बढ़ते खतरे के बीच पीएम मोदी
अमेरिकी टैरिफ के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा है, "मैं फिर आग्रह करता हूं...हम जो भी खरीदेंगे 'मेड इन इंडिया' होगा।" उन्होंने कहा, "मैं विशेष रूप से व्यापारियों से कहना चाहता हूं कि देश को आगे बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा योगदान है। गर्व के साथ बोर्ड लगाइए मेरे यहां 'स्वदेशी' बिकता है।"