दुकान के अंदर हैदराबाद में फटने लगे पटाखे, जान बचाने के लिए भागे लोग; वीडियो आया सामने
हैदराबाद में दिवाली से पहले रविवार को पटाखों की दुकान में भीषण आग लग गई जिसके चलते आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दुकान के अंदर पटाखों के फूटने के बीच लोग भागते हुए नज़र आ रहे हैं। इस घटना में कथित तौर पर एक महिला घायल हुई थी।