दुकान के बाहर रखे गमले को यूपी में BMW में रखकर ले गई महिला, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा (यूपी) सेक्टर-18 का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें एक महिला दुकान के बाहर सीढ़ी पर रखे गमले को उठाकर अपनी बीएमडब्ल्यू कार में रखती दिख रही है। वीडियो में कुछ लोग महिला की कार के पास आकर उससे बातचीत करते भी नज़र आए। यह वीडियो 25 अक्टूबर की मध्यरात्रि का बताया जा रहा है।