दुकानदार ने सड़क पर डाला कचरा, तो असम में म्युनिसिपल बोर्ड ने कुछ इस तरह सिखाया सबक
असम के तिनसुकिया में सड़क पर कचरा फेंकने वाले एक दुकानदार को म्युनिसिपल बोर्ड के अधिकारियों ने सबक सिखाया है। दरअसल, दुकानदार के इस कृत्य के बाद अगली सुबह म्युनिसिपल बोर्ड के कर्मचारियों ने जेसीबी से उसी कचरे को वापस उसकी बंद दुकान के बाहर डाल दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।