'द कश्मीर...' के चलते घुटने की चोट को नज़रअंदाज़ किया था, अब थेरेपी ले रहा हूं: विवेक
निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक ट्वीट में बताया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' के चलते उन्होंने अपने घुटने की चोट को 1.5 साल तक नज़रअंदाज़ किया था। उन्होंने लिखा, "लंगड़ाकर चलता था और अब यह बदतर हो गया...थेरेपी लेना शुरू किया है।" बकौल विवेक, "शरीर और काम में से हमेशा काम को चुनता हू्ं...मुझे अपना यह रवैया बदलना पड़ेगा।"