'द कश्मीर फाइल्स' के बाद मेकर्स मुझ पर भरोसा कर रहे हैं, लगातार काम मिल रहा है: दर्शन
अभिनेता दर्शन कुमार ने कहा है कि उनकी पिछली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के ₹300 करोड़ के क्लब में पहुंचने के बाद उनके साथ आगे काम को उत्सुक निर्देशक सबसे खुश थे। उन्होंने कहा कि मेकर्स अब उन पर भरोसा कर सकते हैं और उनके लिए निर्माता भी ढूंढ सकते हैं। बकौल दर्शन, उन्हें लगातार काम मिल रहा है।