'द कश्मीर फाइल्स' ने जीता राष्ट्रीय एकता के लिए 'नरगिस दत्त अवॉर्ड'
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'द कश्मीर फाइल्स' ने राष्ट्रीय एकता के लिए 'नरगिस दत्त अवॉर्ड' जीता है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने 'मिमी' फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर की श्रेणी में जबकि पल्लवी जोशी ने 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस की श्रेणी में अवॉर्ड जीता। 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता।