'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर बॉलीवुड ने चुप्पी साध रखी है: कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने 'द कश्मीर फाइल्स' को साल की सबसे ज़रूरी फिल्म बताते हुए कहा है कि अच्छे कंटेंट और बढ़िया बिज़नेस के बावजूद बॉलीवुड ने इसे लेकर चुप्पी साध रखी है। बकौल ऐक्ट्रेस, "दर्शकों को यह फिल्म वापस थिएटर में खींच लाई...सुबह 6 बजे के शोज़ भी फुल हैं...'बुलीदावुड' (बॉलीवुड) और उनके चमचे सदमे में चले गए हैं।"