'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को बैन करेगा सिंगापुर, कहा- यह धार्मिक सद्भावना को चोट पहुंचा सकती है
सिंगापुर के प्रशासन ने चैनल न्यूज़ एशिया को बताया कि सिंगापुर में बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि फिल्म में मुसलमानों का एक तरफा चित्रण किया गया है। बकौल प्रशासन, फिल्म से अलग-अलग समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ने और धार्मिक सद्भावना व सामाजिक एकता को चोट पहुंचने की आशंका है।