'द केरल स्टोरी' पर रोक लगाने से एचसी ने किया मना, कहा- आईएसआईएस के खिलाफ है फिल्म
केरल हाईकोर्ट ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर देखने के बाद इसकी रिलीज़ पर रोक लगाने से मना कर दिया है। पीठ के जज जस्टिस एन. नागरेश ने कहा, "फिल्म में ऐसा क्या दिखाया गया है जो इस्लाम के खिलाफ हो? किसी धर्म के खिलाफ कोई आरोप नहीं है, केवल आईएसआईएस के खिलाफ दिखाया गया है।"