द. कोरिया का दावा, उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

दक्षिण कोरिया ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने रविवार को पूर्वी तट पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इससे पहले भी उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ लगती समुद्री सीमा के समीप कई गोले दागे थे। गौरतलब है, किम जोंग-उन ने कहा था कि वह 2024 में नए खुफिया सैटेलाइट लॉन्च करने के साथ-साथ अधिक परमाणु हथियार बनाएंगे।

Load More