देखें वह क्षण जब नेपाल में अचानक आई बाढ़ से बह गए पुल और कई घर
नेपाल के रसुवा ज़िले में अचानक आई बाढ़ में कई घरों और एक पुल के बह जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। भोटेकोशी नदी के किनारे के इलाकों में आई बाढ़ से तिब्बत सीमा के पास सड़कें और बस्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। रॉयटर्स के अनुसार, अब तक कम से कम 9 लोगों की मौत हो चुकी है।