दुखी हूं: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज़
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज़ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। हफीज़ ने 'X' पर लिखा, "दुखी हूं और दिल टूट गया है।" गौरतलब है कि पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले की भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और गौतम गंभीर समेत कई खिलाड़ियों ने निंदा की है।