देखिए मज़दूर का बेटा कितना आगे निकल गया: पाक के ओलंपिक चैंपियन अरशद के पिता
पेरिस ओलंपिक्स-2024 के मेन्स जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम के पिता मोहम्मद अशरफ ने कहा है, "मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी मज़दूर के रूप में काम किया लेकिन देखिए मेरा बेटा कितना आगे निकल गया।" नदीम 92.97 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले पाकिस्तानी ट्रैक और फील्ड ऐथलीट बन गए हैं।