देखभाल ना करने वाले बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे मां-बाप, यूपी सरकार बदलेगी नियम
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मंत्रिमंडल ने 'उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014' में संशोधन करते हुए नियम 22 में 22क, 22ख और 22ग जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके तहत मां-बाप उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने या उनका भरण-पोषण नहीं करने पर बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे।