दंगों के बारे में क्यों पढ़ाएं?: 12वीं की बुक से बाबरी का ज़िक्र हटाने पर एनसीईआरटी
एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश सकलानी ने 12वीं कक्षा की किताबों में बाबरी मस्जिद का नाम बदलकर '3 गुंबद वाला ढांचा' करने को लेकर कहा है, "हमें स्कूल की किताबों में दंगों के बारे में क्यों पढ़ाना चाहिए?" उन्होंने कहा, "हम बच्चों को सकारात्मक इंसान बनाना चाहते हैं...हिंसक व डिप्रेस्ड नहीं। क्या शिक्षा का उद्देश्य समाज में नफरत पैदा करना है?"