दिग्गज अभिनेता सिद्दीकी के 37 वर्षीय बेटे की हुई मौत

दिग्गज मलयाली अभिनेता सिद्दीकी के 37 वर्षीय बेटे रशीन सिद्दीकी का कोच्चि (केरल) में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रशीन को सांस लेने में दिक्कत हुई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। खबरों के मुताबिक, रशीन विकलांग थे और आज (गुरुवार) शाम उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Load More