दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक बनाएगी आमिर व गोवारिकर की जोड़ी: रिपोर्ट

पिंकविला के मुताबिक, ऐक्टर आमिर खान और फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी 'भारतीय क्रिकेट के जनक' कहलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ के जीवन पर फिल्म बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म एडवांस स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है और 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। फिल्म 'लगान' के 25 साल बाद यह जोड़ी साथ आ रही है।

Load More