दिग्गज थिएटर ऐक्टर आलोक चटर्जी का हुआ निधन, मनोज बाजपेयी ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज थिएटर ऐक्टर आलोक चटर्जी का सोमवार देर रात 64-वर्ष की उम्र में भोपाल में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलोक काफी समय से उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। ऐक्टर मनोज बाजपेयी ने आलोक के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।