दिग्गज पाक ऐक्ट्रेस आयशा खान का हुआ निधन, अपार्टमेंट में सड़ी-गली अवस्था में मिला शव
दिग्गज पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस आयशा खान का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है और लगभग 7 दिन बाद उनका शव उनके अपार्टमेंट में सड़ी-गली अवस्था में मिला है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आयशा कई वर्षों से अकेली रह रही थीं और वह लोगों की नज़रों से दूर रहती थीं।