दिग्गज फुटबॉलर ज़्लाटन ने विराट कोहली को पहचानने से किया इनकार, कहा- कौन हैं ये?

अमेरिकी यूट्यूबर स्पीड (IShowSpeed) और स्वीडन के दिग्गज फुटबॉलर ज़्लाटन इब्राहिमोविच का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें स्पीड ज़्लाटन से पूछ रहे हैं, "क्या आप विराट कोहली को जानते हैं? मैं आपको उनकी तस्वीर दिखाता हूं।" इस पर ज़्लाटन इब्राहिमोविच ने कहा, "ये कौन हैं? मैं किसी के प्रति असम्मान नहीं दर्शा रहा लेकिन मैंने कभी क्रिकेट नहीं देखा।"

Load More