दिग्गज फिल्ममेकर और लेखक वेद राही का रविवार सुबह 93-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने ठाणे (महाराष्ट्र) स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक 'गुल गुलशन गुलफाम' के निर्देशक थे। डोगरी और हिंदी साहित्य, फिल्मों व टेलीविज़न में उनका अहम योगदान रहा। उन्हें डोगरी कहानी संग्रह 'आले' के लिए साहित्य-अकादमी पुरस्कार मिला था।