दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का हुआ निधन
दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का 94-वर्ष की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता राव उम्र संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। उन्हें 'दिक्कत्रा पार्वती', 'मयूर', 'पुष्पक विमानम' और 'भैरव द्वीपम' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाएगा। वह इस साल 'सिंग गीतम' के निर्देशन के बाद दुनिया के सबसे उम्रदराज़ ऐक्टिव फिल्ममेकर बने थे।