दोगुना से ज़्यादा बढ़ा मुनाफा, मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयरों में तूफानी तेज़ी
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ के पहली तिमाही के नतीजों के बाद शुक्रवार को इसके शेयर 5% से अधिक उछले और यह ₹249.90 पर पहुंच गया। Q1 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 155% बढ़कर ₹830 करोड़ रहा। इसके अलावा, ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 227% बढ़कर ₹2,004 करोड़ पर पहुंच गया है।