दोगुनी सैलरी मिलने पर भी वापस कॉर्पोरेट नौकरी में नहीं लौटना चाहती महिला, बताए 5 कारण
दुबई में रहने वाली रोसियो फलागन नामक स्पैनिश महिला ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ने के बाद दोगुनी सैलरी पर भी दोबारा उसमें नहीं लौटने के 5 कारण बताए हैं। उन्होंने बताया, "पहला- तनावपूर्ण की जगह शांत सुबह,...दूसरा- ऑफिस में 'किरदार' निभाना पड़ता जो थकाऊ था,...तीसरा- अपने बिज़नेस में अपनी असफलताओं से सीखना,...चौथा- टॉक्सिक लोगों से छुटकारा...पांचवां- आज़ादी की असली कीमत समझी।"