द ग्रेट खली ने एक साधु को एक हाथ से बाल पकड़कर उठा लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वाकया आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान का है। दरअसल, साधु ने ही उन्हें उठाने को कहा था और खली द्वारा साधु को उठाने पर धीरेंद्र शास्त्री भी ताली बजाते दिखे।