द ग्रेट खली ने बुमराह के साथ शेयर की तस्वीर, यूज़र ने कहा- यॉर्कर बनाम बाउंसर
डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम 'द ग्रेट खली' ने इंस्टाग्राम पर भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। दोनों की यह तस्वीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के समारोह के दौरान ली गई थी। उनकी तस्वीर पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी है जिनमें से एक ने लिखा, "यॉर्कर बनाम बाउंसर।"