दिग्वेश राठी के विकेट लेने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन पर गावस्कर ने जताई नाराज़गी
लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज़ दिग्वेश राठी द्वारा विकेट लेने के बाद उनके नोटबुक सेलिब्रेशन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने नाराज़गी जताई है। गावस्कर ने कहा, "अगर पिछली गेंद पर चौका/छक्का लगने के बाद यह विकेट गिरता...तो मैं इस सेलिब्रेशन का मतलब समझ सकता था।" बकौल गावस्कर, राठी का यह व्यवहार उचित ना होकर एक दिखावा था।