कंटेंट-टू-कॉमर्स प्लैटफॉर्म 'द गुड ग्लैम ग्रुप' ने अपने विभागों को सुव्यवस्थित करने के लिए 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने 2025 में दीवाली पर प्रस्तावित आईपीओ से पहले नए बिज़नेस प्रमुखों की नियुक्ति की। खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह करीब 12 महीने की अवधि में किया गया।