'द ग्रे मैन' की शूटिंग से एक हफ्ते पहले गर्दन में मोच आ गई थी, लगा अब क्या करूंगा: धनुष
ऐक्टर धनुष ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'द ग्रे मैन' की शूटिंग के अनुभव को लेकर बताया कि शूट से एक सप्ताह पहले उनकी गर्दन में मोच आ गई थी। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि अब क्या करूंगा...हालांकि फिज़ियो ने...मुझे स्टंट सीन के लिए तैयार कर दिया था।" बकौल धनुष, "पहली बार...खुद को न्यूकमर की तरह देखने का मौका मिला।"