द ग्रेट खली पर लगा पंजाब के टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप; बहस का वीडियो वायरल
पंजाब में एक टोल प्लाज़ा के कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगाए जाने के बाद द ग्रेट खली का कर्मचारियों से बहस करने का वीडियो वायरल हुआ है। कर्मचारी ने बताया कि पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ने आईडी मांगने पर उसे थप्पड़ मार दिया था। वहीं, खली को कर्मचारियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है।