दौड़कर आए शूटर, सेकेंडों में हत्या कर हुए फरार; सिंगर अंकित बालियान की हत्या का वीडियो आया सामने
शामली (यूपी) में बुधवार को हुई सिंगर अंकित बालियान की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिखा कि अंकित जिम से बाहर निकलते हैं और वह जिस ओर जाते हैं उधर चार हत्यारे भी जाते हैं जो चंद सेकेंड में हत्या कर फरार हो जाते हैं। अंकित पर कथित तौर पर 18-20 राउंड फायरिंग हुई थी।