दाढ़ी कटवाकर नाविक के भेष में बांग्लादेश से भाग रहे थे शेख हसीना के सलाहकार, हुए अरेस्ट
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के उद्योग और निवेश सलाहकार रहे सलमान एफ रहमान को बांग्लादेश छोड़कर भागने के दौरान ढाका में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह जलमार्ग से भाग रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रहमान ने अपनी दाढ़ी कटवाकर और मछुआरे या नाविक का भेष बनाकर भागने की कोशिश की थी। रहमान पर
भ्रष्टाचार का आरोप है।