दादी ने कहा- 'लड़की है, मरने दो'; एमपी में कुपोषण से हुई 15 माह की बच्ची की मौत
शिवपुरी (एमपी) में 15 माह की बच्ची की कुपोषण के कारण मौत हो गई है। डॉक्टरों ने कई बार परिवार को बच्ची को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने की सलाह दी थी। बच्ची की मां ने कहा कि उसकी सास ने इलाज कराने से इनकार कर दिया था। महिला के अनुसार, सास ने कहा था कि 'लड़की है...मरने दो'।