दादा मुकेश अंबानी की गोद में खेल रही वेदा की तस्वीरें हुईं वायरल
हाल ही में अंबानी परिवार टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी की शादी में शामिल हुआ जिसमें उनकी पोती वेदा अंबानी अपने दादा की गोद में खेलती हुई नज़र आईं। वेदा लहंगा और चोली पहने हुए नज़र आ रही हैं जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही हैं। ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर प्रकाश वीडियोज़ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर की हैं।