दूध, खाद्य पदार्थों व साबुन-शैंपू की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बीच बढ़ा घरेलू खर्च
बिज़नेसलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 2-3 महीनों में एफएमसीजी कंपनियों द्वारा उत्पादों की कीमतें 2-17% बढ़ाए जाने के बाद मासिक घरेलू खर्च भी बढ़ गया है। बकौल रिपोर्ट, साबुन-बॉडी वॉश के दाम 2-9%, हेयर ऑयल के दाम 8-11% और कुछ खाद्य पदार्थों के दाम 3-17% बढ़े हैं। हाल में कई कंपनियों ने दूध के दाम भी ₹2/लीटर बढ़ाए हैं।