दूध उबालते ही बना च्विंगम जैसा रबड़; डेयरी वाला बोला- गाय के दूध की तासीर का असर है
देवास (एमपी) में दूध के रबड़ जैसा बनने का वीडियो वायरल है। राहुल पाटीदार नामक शख्स ने बताया कि उन्होंने निजी दूध डेयरी से दूध खरीदा था और उबालने पर वह रबड़ जैसा बन गया। शिकायत करने पर डेयरी संचालक ने इसे गाय के दूध की तासीर का असर बताया। फिलहाल दूध का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।