दूध-पनीर के बाद अब सीमेंट भी नकली! दिल्ली में 2 फैक्ट्रियों का भंडाफोड़

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मंडोली और जवाहर नगर इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी कर नकली सीमेंट बनाने वाली 2 फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी खराब व एक्सपायर्ड सीमेंट में क्लिंकर मटेरियल मिलाकर उसे नामी सीमेंट कंपनी के नकली बैग में पैक कर बेच रहे थे। मौके से 2,725 नकली सीमेंट की बोरियां बरामद की गईं।

Load More