दूधवाले ने लगाया गज़ब का दिमाग! इंदौर में पेट्रोल के लिए हेलमेट की जगह पहना दूध के बर्तन का ढक्कन

इंदौर के एक पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बाइकसवार दूधवाला पेट्रोल खरीदने के लिए अनिवार्य हेलमेट की जगह सिर पर दूध के बर्तन का ढक्कन रखे हुए नज़र आ रहा है। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर पेट्रोल पंप सील कर दिया गया। दरअसल, पंप कर्मचारी ने ढक्कन के आधार पर ही पेट्रोल दे दिया था।

Load More