दोनों किडनी खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती भांजे से दिल्ली मिलने आए शख्स को पुलिस ने पकड़ा
CJP के विरोध-प्रदर्शन के बीच दिल्ली में हिरासत में लिए गए शख्स ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया है। बकौल शख्स, उसके भांजे की दोनों किडनी खराब हैं जिसको देखने वह दिल्ली आए थे लेकिन पुलिस ने उसे गाड़ी में बिठा लिया। उसके मुताबिक, पुलिस ने उसके फोन में भारी ट्रैफिक की तस्वीर देखकर उसे प्रदर्शनकारी समझ लिया।