दोनों देशों की ओर से कोई धोखा नहीं होना चाहिए: ईरान-इज़रायल सीज़फायर पर चीन
ईरान और इज़रायल के बीच सीज़फायर के बाद संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कोंग ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "हमें उम्मीद है कि यह सीज़फायर पूरी तरह प्रभावी रहेगा और सभी पक्ष बिना शर्त और पूरी निष्ठा के साथ इसका पालन करेंगे।" उन्होंने कहा, "इस बार दोनों की ओर से कोई धोखा नहीं होना चाहिए।"