भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज के दिन के हाई से 540 अंक गिरकर 77,844.52 पर और निफ्टी 24,326.65 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 11 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं और हिंदुस्तान यूनिलीवर आज की टॉप लूज़र जबकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा व एनटीपीसी आज की टॉप गेनर रहीं।