दैनिक यूज़र्स के मामले में X के करीब पहुंचा मेटा का थ्रेड्स: सिमिलरवेब
मेटा के स्वामित्व वाला माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म थ्रेड्स अब यूज़र्स के मामले में X के काफी करीब पहुंच चुका है। सिमिलरवेब के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2025 में थ्रेड्स के 11.51 करोड़ दैनिक ऐक्टिव यूज़र्स रहे जो साल-दर-साल 127.8% की बढ़त है। वहीं, जून में X के 13.2 करोड़ यूज़र्स रहे जो कि 15.2% की गिरावट को दर्शाता है।