दिन भर AC में बैठे रहने से बढ़ सकता है वज़न, डॉक्टर ने दी चेतावनी
लगातार एसी में रहना सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। डॉ. मेलिसा सत्यन के अनुसार, ठंडे माहौल में शरीर कम कैलोरी खर्च करता है जिससे मेटाबॉलिज़्म धीमा पड़ता है और फैट जमा होने लगता है। एसी का आरामदायक वातावरण लोगों को कम सक्रिय बनाता है। लंबे समय में इसके प्रभाव में रहने से वज़न बढ़ने का खतरा रहता है।