दिन भर विरोध-प्रदर्शन के बाद रात में प्रदर्शन स्थल पर पढ़ाई करता दिखा छात्र, रांची का वीडियो वायरल
झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में हज़ारों छात्र अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच रांची के धरनास्थल से एक छात्र का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दिनभर प्रदर्शन करने के बाद रात में पढ़ाई करता नज़र आ रहा है। छात्र ने कहा, "अब समय मिला है इसलिए...ऑनलाइन क्लास कर रहा हूं।"